रूपांकन की मदद से प्रभावशाली संप्रेषण

हमें मानदंड और रूपांकन तत्व दीजिए - आपको जो पसंद हों ऐसे उदाहरण भी - और हम एक देखने में लुभावना अंतिम उत्पाद तैयार करेंगे जो अपने उत्पाद के लिए पूरक होने के साथ ही, सुचित्रित तथा प्रभावशाली ढंग से जानकारी व्यक्त करता हो।

उत्पाद चित्रकार किसी उत्पाद का सार पकड़ने और लिखित निर्देश प्रदर्शित करने के लिए तकनीकी रेखाचित्रों तथा आयामी दृष्टांतों के माध्यम से उत्पाद में जान फूँक देते हैं। किसी उत्पाद की समस्त श्रेणी या वर्ग के लिए प्रयुक्त किए जाने योग्य टेम्प्लेट, स्टाइल-शीट तथा रूपांकन तत्व विकसित कर, ग्राफिक डिज़ाइनर कॉर्पोरेट तथा उत्पाद स्थान-नियोजन को ऐसे रूपांकनों में परिवर्तित करते हैं जो लंबे समय तक उपयोगिता पेश करते हैं।

सिमडिज़ाइन

सिमशिप (साइमल्टेनियस शिपमेन्ट, अर्थात् समकालीन रवानगी) इस शब्द का अर्थ है किसी सॉफ्टवेअर और अन्य उत्पादों के स्थानीयकृत संस्करणों को मूल संस्करण के साथ ही बाज़ार में लाना। बड़े उत्पादक तथा प्रकाशक मूल संस्करण के बाज़ार में आने के एक या दो महीनों के अंदर 30 अलग-अलग स्थानीयकृत संस्करणों तक को बाज़ार में ला सकते हैं। इन उत्पादों की विषय-सामग्री हज़ारों पन्नों की हो सकती है।


समकालीन रवानगी के लिए एक भरोसेमंद कार्यप्रवाह की आवश्यकता होती है, अंत में किसी भी प्रकार की अनपेक्षित घटनाओं के बिना। मतलब ये कि हमारा रूपरेखा दल अनुवाद-तथा-मुद्रण-अनुकूल फ़ाइलें और रूपांकन तैयार करने में प्रशिक्षण-प्राप्त है। अधिकतर रूपरेखा विशेषज्ञ जानते हैं कि किसी फ़ाइल को मुद्रण-अनुकूल कैसे बनाया जाए। परंतु, उनमें से कुछ ही अनुवाद प्रक्रिया की इतनी समझ रखते हैं कि अनुवाद-अनुकूल फ़ाइलें देते हैं। अनुवाद तथा रूपरेखा संबंधी ज्ञान का सफलतापूर्वक एकीकरण आपकी आपूर्ति श्रृंखला के लिए लाभदायक साबित हो सकता है।


अक्सर, "सिमशिप" के लिए "सिमडिज़ाइन" अनिवार्य होता है, मतलब कि स्थानीयकृत संस्करण में मूल विषय-सामग्री का रूपांकन पूरी तरह से बनाए रखा जाना। सिमडिज़ाइन में शैली और सामग्री का पूर्णतया मेल खाना आवश्यक होता है (पोलिश भाषा में पृष्ठ 365 पर वही सामग्री होनी चाहिए जो अंग्रेज़ी भाषा के पृष्ठ 365 पर हो)। यामागाता यूरोप में इस प्रक्रिया को स्वचालित बनाना डी टी पी दल के प्रमुख कार्यों में से एक है।