रिको इन्डस्ट्री फ़्रांस का सर्वोत्कृष्ट आपूर्तिकर्ता 2009
यामागाता यूरोप को रिको इन्डस्ट्री फ़्रांस आय एस एम जी गतिविधियों का 'वित्त वर्ष 2009 का सर्वोत्कृष्ट आपूर्तिकर्ता' चुना गया।
सन् 2007 से हम रिको फ़्रांस के लिए उच्च गुणवत्ता की सी डी निर्मित कर रहे हैं जिनमें डिवाइस ड्राइवर तथाबहुभाषीय नियम-पुस्तिकाएँ होती हैं।
रिको के लिए सर्वोत्कृष्ट स्थानीयकरण भागीदार 2007
यामागाता यूरोप को रिको यूरोप के लिए सर्वोत्कृष्ट स्थानीयकरण भागीदार 2007 पुरस्कार के सम्मानित किया गया। हमने सभी प्रतिस्पर्धियों की अधिकतर परियोजनाएँ जीत लीं, और साथ ही, हमारा प्राप्तांक भी सर्वोच्च है।
सोनी यू के कैमरा प्रभाग का 2005 का आपूर्तिकर्ता
7 नवम्बर, 2006 को कार्डिफ़ में एक समारोह के दौरान सोनी यू के कैमरा प्रभाग द्वारा यामागाता यूरोप को साल 2005 का सर्वोत्कृष्ट आपूर्तिकर्ता चुना गया।
यामागाता यूरोप सोनी के कैमरा प्रभाग के लिए देखरेख एवं परिचालन नियम-पुस्तिकाएँ प्रदान करते हैं। ये नियम-पुस्तिकाएँ मुद्रित तथा सी डी, दोनों रूपों में प्रदान की जाती हैं, तथा ये ग्रीन पार्टनर अनुवर्ती हैं। यामागाता यूरोप ने सोनी के कैमरा प्रभाग के लिए 1999 में काम करना शुरू किया। यह यू के के प्रभाग की शुरुआत भी थी। यह यू के कारखाना पेशेवर तथा अर्ध-पेशेवर कैमरा निर्मित करता है। इन उत्पादों के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया : www.sonybiz.net देखें।
सर्वोत्कृष्ट स्थानीयकरण भागीदार 2004 (रिको ई एल सी)
यामागाता यूरोप (पहले की वायकॉम यूरोप), गेन्ट, बेल्जियम में स्थित एक बहुभाषीय प्रलेखीकरण सेवा प्रदाता हैं, जिन्हें रिको के ऐम्स्टर्डैम में स्थित यूरोपीय भाषा केन्द्र (यूरोपियन लैंग्वेज सेन्टर - ई एल सी) से प्रतिष्ठित सर्वोत्कृष्ट स्थानीयकरण भागीदार 2004 पुरस्कार प्राप्त हुआ।
रिको ई एल सी ने अपने उत्पादों की विस्तृत श्रेणी के लिए तकनीकी प्रलेखीकरण की सामग्री की रचना एवं प्रबंधन करने के लिए एक आधुनिक कार्यप्रवाह कार्यान्वित किया है। वायकॉम यूरोप (वर्तमान में यामागाता यूरोप) ने अनुवाद की गुणवत्ता मापने और सुधारने, तथा उनके प्रूफ़शोधन में लगने वाला समय कम करने के लिए नवीन साधनों का विकास किया है, जिन्हें रिको के मालिकाना कार्यप्रवाह में निर्बाध रूप से एकीकृत किया गया। सर्वोत्कृष्टता का यह पुरस्कार इस बात की पुष्टि करता है कि नवप्रवर्तन तथा एक ग्राहक-प्रेरित पद्धति उच्चतर कार्य-निष्पादन के अनिवार्य तत्व हैं तथा वास्तविक भागीदारियों की ओर अग्रसर करते हैं।
साल 2004 में किए गए परियोजना मूल्यांकनों से प्राप्त संकलित परिणामों के आधार पर, जो रिको के प्रमाणित स्थानीयकरण भागीदारों द्वारा प्रदान की गई सेवाओं के सभी पहलुओं - परियोजना प्रबंधन एवं संप्रेषण कौशल, अभियांत्रिकी कार्यदक्षता, डी टी पी/अनुवाद की गुणवत्ता तथा संचालन - को ध्यान में लेते हैं, रिको ने वायकॉम यूरोप (वर्तमान में यामागाता यूरोप) को "सर्वोत्कृष्ट स्थानीयकरण भागीदार" के तौर पर मूल्यांकित कर अपनी सराहना व्यक्त की।
रिको कंपनी लिमिटेड जापान का यूरोपीय मुख्यालय - रिको यूरोप बी.वी. - ऐम्स्टेलवीन, द नीदरलैंड्स में स्थित है, और यूरोप, मध्य-पूर्व देशों और अफ्रीका में रिको उत्पादों के विपणन, बिक्री तथा देखरेख के लिए जिम्मेदार है। यूरोप में रिको के तीन उत्पादन स्थल हैं : रिको यू के प्रॉडक्ट्स लिमिटेड, टेलफर्ड, यू के ; जी आर ऐड्वान्स्ड मटीरियल्स लिमिटेड, स्टर्लिंग, यू के में दो ; औक रिको इन्डस्ट्री फ़्राँस एस ए, कॉलमर, फ़्राँस। इसके अलावा, रिको यूरोप के यूरोपीय संजाल में 14 नियंत्रित व संबद्ध बिक्री कंपनियाँ शामिल हैं।
