ऑस्टेन्ड या ब्रुसेल्स से (E40)
गेन्ट को जाने वाला सिन्ट-डेनेस-वेस्त्रेम् (Sint-Denijs-Westrem) (14) एक्ज़िट लें। कोर्टरेक्सस्टेनवेख (Kortrijksesteenweg) से जुड़ें। बाईं तरफ की लेन में रहें और लालबत्ती पर बाएँ मुड़ें। आगे क्या करना है यह जानने के लिए नीचे स्क्रोल करें।
गेन्ट (नगर केन्द्र) से
द स्टेर (De Sterre) तक जाएँ और लैटेम (Latem) की ओर जाने वाला कोर्टरेक्सस्टेनवेख (Kortrijksesteenweg) लें। नाले (canal) को पार कर, अस्पताल के आगे जाएँ और लालबत्ती पर दाएँ मुड़ें।
आप फ़्लैंडर्स एक्स्पो (आयकिया) की ओर जाने वाली ट्रैम 1 भी ले सकते हैं। डॉन बॉस्को स्कूल के सामने माल्ट (Maalte) स्टॉप पर उतरें।
बस पहुँच ही गए
डैर्बीस्त्राट (Derbystraat) में प्रवेश करें और, ट्रैम पटरी को पार करते हुए, 10 मी. के बाद दाएँ मुड़ें।

बाईं तरफ स्थित सफ़ेद फाटक से प्रवेश करें और पार्किंग लॉट पर चलते रहें।

आपकी दाईं ओर जो इमारत है वह ब्लॉक जी है, जहाँ हम 8वी मंज़िल पर स्थित हैं।

